Google+

Tuesday, October 5, 2021

समस्या और परेशानी

🐪🐪🐪🐪 सौ  ऊंट 🐪🐪🐪🐪

एक आदमी  राजस्थान  के  किसी  शहर  में  रहता  था . वह  ग्रेजुएट  था  और  एक  प्राइवेट  कंपनी  में  जॉब  करता  था . 
पर वो  अपनी  ज़िन्दगी  से  खुश  नहीं  था , हर  समय  वो  किसी  न  किसी  समस्या  से  परेशान  रहता  था  और  उसी  के बारे  में  सोचता  रहता  था .

एक बार  शहर  से  कुछ  दूरी  पर  एक  एक महात्मा  का  काफिला  रुका  हुआ  था . शहर  में  चारों  और  उन्ही की चर्चा  थी , 
बहुत  से  लोग  अपनी  समस्याएं  लेकर  उनके  पास  पहुँचने  लगे ,
 उस आदमी  को  भी  इस  बारे  में  पता चला, और  उसने  भी  महात्मा  के  दर्शन  करने  का  निश्चय  किया .
👀
छुट्टी के दिन  सुबह -सुबह ही उनके  काफिले  तक  पहुंचा .
 वहां  सैकड़ों  लोगों  की  भीड़  जुटी  हुई  थी , बहुत इंतज़ार  के  बाद उसका  का  नंबर  आया .

वह  बाबा  से  बोला  ,” बाबा , मैं  अपने  जीवन  से  बहुत  दुखी  हूँ ,
 हर  समय  समस्याएं  मुझे  घेरी  रहती  हैं , कभी ऑफिस  की  टेंशन  रहती  है , 
तो  कभी  घर  पर  अनबन  हो  जाती  है , और  कभी  अपने  सेहत  को  लेकर  परेशान रहता  हूँ ….
 बाबा  कोई  ऐसा  उपाय  बताइये  कि  मेरे  जीवन  से  सभी  समस्याएं  ख़त्म  हो  जाएं  और  मैं  चैन  से  जी सकूँ ?
😇
बाबा  मुस्कुराये  और  बोले , “ पुत्र  , आज  बहुत देर  हो  गयी  है  मैं  तुम्हारे  प्रश्न  का  उत्तर  कल  सुबह दूंगा …
लेकिन क्या  तुम  मेरा  एक  छोटा  सा  काम  करोगे …?”

“ज़रूर  करूँगा ..”, वो आदमी उत्साह  के  साथ  बोला .
“देखो  बेटा , हमारे  काफिले  में  सौ ऊंट  🐪 हैं  , 
और  इनकी  देखभाल  करने  वाला  आज  बीमार  पड़  गया  है , मैं  चाहता हूँ  कि  आज  रात  तुम  इनका  खयाल  रखो …
और  जब  सौ  के  सौ  ऊंट 🐪  बैठ  जाएं  तो  तुम   भी  सो  जाना …”,
 ऐसा कहते  हुए   महात्मा👳  अपने  तम्बू  में  चले  गए ..
😴
अगली  सुबह  महात्मा उस आदमी  से  मिले  और  पुछा , “ कहो  बेटा , नींद  अच्छी  आई .”

“कहाँ  बाबा , मैं  तो  एक  पल  भी  नहीं  सो  पाया , मैंने  बहुत  कोशिश  की  पर  मैं  सभी  ऊंटों🐪  को  नहीं  बैठा  पाया , 
कोई  न  कोई  ऊंट 🐪 खड़ा  हो  ही  जाता …!!!”,  वो  दुखी  होते  हुए  बोला .”
😒
“ मैं  जानता  था  यही  होगा …
आज  तक  कभी  ऐसा  नहीं  हुआ  है  कि  ये  सारे  ऊंट  एक  साथ  बैठ  जाएं …!!!”, 
“ बाबा  बोले .
😡
आदमी नाराज़गी  के  स्वर  में  बोला , “ तो  फिर  आपने  मुझे  ऐसा  करने  को  क्यों  कहा ”
😠
बाबा बोले  , “ बेटा , कल  रात  तुमने  क्या  अनुभव  किया , 
यही  ना  कि  चाहे  कितनी  भी  कोशिश  कर  लो  सारे  ऊंट 🐪एक  साथ  नहीं  बैठ  सकते … 
तुम  एक  को  बैठाओगे  तो  कहीं  और  कोई  दूसरा  खड़ा  हो  जाएगा  
😯
इसी  तरह  तुम एक  समस्या  का  समाधान  करोगे  तो  किसी  कारणवश  दूसरी खड़ी हो  जाएगी .. 
😨
पुत्र  जब  तक  जीवन  है  ये समस्याएं  तो  बनी  ही  रहती  हैं … कभी  कम  तो  कभी  ज्यादा ….”
😱
“तो  हमें  क्या  करना चाहिए  ?” , आदमी  ने  जिज्ञासावश  पुछा .
😳
“इन  समस्याओं  के  बावजूद  जीवन  का  आनंद  लेना  सीखो … 
कल  रात  क्या  हुआ   , कई  ऊंट 🐪  रात होते -होते  खुद ही  बैठ  गए  , 
कई  तुमने  अपने  प्रयास  से  बैठा  दिए , पर  बहुत  से  ऊंट 🐪 तुम्हारे  प्रयास  के  बाद  भी  नहीं बैठे …
और जब  बाद  में  तुमने  देखा  तो  पाया  कि तुम्हारे  जाने  के  बाद उनमे से कुछ खुद ही  बैठ  गए …. 
कुछ  समझे …. 
😊
"समस्याएं  भी  ऐसी  ही  होती  हैं , कुछ  तो  अपने आप ही ख़त्म  हो  जाती  हैं ,
  कुछ  को  तुम  अपने  प्रयास  से  हल  कर लेते  हो …
और  कुछ  तुम्हारे  बहुत  कोशिश  करने  पर   भी  हल  नहीं  होतीं ,
 ऐसी  समस्याओं  को   समय  पर  छोड़  दो … 
😶
उचित  समय  पर  वे खुद  ही  ख़त्म  हो  जाती  हैं ….
 और  जैसा  कि मैंने  पहले  कहा … जीवन  है
  तो  कुछ समस्याएं रहेंगी  ही  रहेंगी ….
 पर  इसका  ये  मतलब  नहीं  की  तुम  दिन  रात  उन्ही  के  बारे  में  सोचते  रहो …
😱
 ऐसा होता तो ऊंटों 🐪की देखभाल करने वाला कभी सो नहीं पाता…. 
समस्याओं को  एक  तरफ  रखो  और  जीवन  का  आनंद  लो…
😊
 चैन की नींद सो …
😴
 जब  उनका  समय  आएगा  वो  खुद  ही  हल  हो  जाएँगी"... 
😊

  
         बिंदास मुस्कुराओ 😊क्या ग़म हे,..

         ज़िन्दगी में टेंशन😁 किसको कम हे..

          अच्छा 😍या बुरा 👹तो केवल भ्रम हे..

   जिन्दगी का नाम ही कभी ख़ुशी😊 कभी गम 😒हैं ।