Google+

Friday, April 4, 2014

तरबूज.....

तरबूज गर्मियों के मौसम में होने वाला फल है।
तरबूज का फल आकार में गोलाकार होता है। यह
काफी भारी होता है। तरबूज में बीज पाए जाते हैं।
इसे खाते समय इसके बीजों को निकाल देना चाहिए।
गर्मियों के मौसम में इसके सेवन करने से प्यास
शांत होती है। शरीर में गर्मी के प्रभाव को दूर
करने के लिए इसका सेवन करना अधिक लाभदायक
होता है। इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से शरीर
में शिथिलता आ जाती है इस कारण कुछ लोग इसे
अक्ल यानि बुद्धि को नष्ट करने वाला मानते हैं।
भोजन करने के एक घंटे बाद इसका सेवन
करना लाभकारी होता है।
रंग : इसके बीज लाल, काले व भूरे रंग के होते हैं।
प्रकृति : तरबूज की प्रकृति गर्म होती है। तरबूज के
बीज ठंडे और पौष्टिक होते हैं।
गुण : यह वीर्य को बढ़ाने वाला होता है।
हानिकारक : तरबूज का अधिक मात्रा में सेवन
करना हानिकारक होता है क्योंकि इसका अधिक
मात्रा में सेवन करने से मस्तिष्क में शिथिलता आ
जाती है।

No comments:

Post a Comment